हमारे NGO के प्रदेश अध्यक्ष (उ.प्र.) श्री सूरज सिंह जी एवं उपाध्यक्ष (उ.प्र.) श्री महेन्द्र यादव जी द्वारा सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा जी से भेंट कर NGO के सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर शीघ्र ही उन्हें हमारी पत्रिका “हमारे अधिकार, देश का कानून” भेंट किए जाने की बात कही गई। साथ ही, यह भी आश्वासन प्राप्त हुआ कि भविष्य में गोविंदा जी का मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे NGO को निरंतर मिलती रहेगी।
यह भेंट हमारे लिए उत्साहवर्धक है और समाज में कानूनी जागरूकता व जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
