न्याय संकल्प फाउंडेशन के अधिवक्ताओं द्वारा फाउंडेशन की विशेष पत्रिका “हमारे अधिकार, देश का कानून” लखनऊ उच्च न्यायालय के राज्य विधि अधिकारी श्री दीपक सिंह जी को सादर भेंट की गई।
इस पत्रिका में आम आदमी के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कानूनी अधिकारों एवं देश के कानूनों का सरल और सहज भाषा में वर्णन किया गया है, जिसे हर नागरिक को जानना और समझना चाहिए।
न्याय संकल्प फाउंडेशन का विश्वास है कि कानूनी जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है, और यह पत्रिका उसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।
